पहलगाम में 39 जवानों से भरी बस खाई में गिरी: 6 जवान शहीद, 32 घायल

पहलगाम में 39 जवानों से भरी बस खाई में गिरी: 6 जवान शहीद, 32 घायल

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पहलगाम (Pahalgaam) इलाके में 39 जवानों से भरी बस खाई में गिर गयी। हादसे में 6 जवानों की मौत हो गयी।  जबकि 32 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर पुलिस व अन्य सेना की टुकड़िया मोर्चा संभाले हुए हैं। 

पहलगाम (Pahalgaam) के चंदनवाड़ी (Chandanwadi) क्षेत्र में जवानों से भरी ITBP की बस अचानक खाई में गिर गयी जिससे बड़ा हादसा हुआ और क़रीब 6 जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व अन्य घायल है। घायल जवानों को आनन-फ़ानन में पहलगाम स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें अनंतनाग (Anantnaag) के जिला अस्पताल जाने के लिए रेफर किया गया है। जहां उन्हें ले जाया जा रहा है। घटनास्थल पर अन्य किसी के लापता न होने की पुष्टि की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ। बता दे कि बस के बुरी तरह से परख़च्चे उड़ गए है जिससे की घटना की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। घटना कैसे हुई इसकी जाँच की जा रहीं है। साथ ही हादसे में ITBP के जवानों समेत कई अफसरों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही हैं। 

महिमा शर्मा